लाइफ़स्टाइल

Published: Sep 09, 2021 06:23 PM IST

Ganesh Chaturthi 2021‘गणेश चतुर्थी' के लिए मूर्ति खरीदते समय इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, तभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

हर साल समूचे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 10 सितंबर, यानी अगले शुक्रवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक, चतुर्थी तिथि बुद्धि और शुभता के देव भगवान श्रीगणेश को समर्पित होती है। ऐसे में हर शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अवश्य की जाती है। 

यह पर्व खासतौर पर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के लोग श्रद्धा व  भक्ति से मनाते हैं। पूरे 10 दिनों तक चलने वाले इसे उत्सव में लोग घर पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं। अंतिम दिन यानि ,’अन्नत चतुर्दशी’ पर गणेश विसर्जन भी बड़े धूमधाम से किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं भगवान श्रीगणेश की मूर्ति रखने के साथ इसे खरीदने के भी कुछ ख़ास नियम भी होते हैं।आइए जानें इस बारे में –