धर्म-अध्यात्म

Published: Apr 18, 2024 12:03 PM IST

Hanuman Jayanti 2024इस बार हनुमान जयंती पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, संकटमोचक भगवान की बरसेगी कृपा, जानिए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
हनुमान जयंती पर इन चीजों को लेकर आएं (Social Media)

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: 17 अप्रैल को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव ( Ram Navami 2024) मनाने के बाद अब 23 अप्रैल को देशभर में प्रभु राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2024) मनाया जाएगा। भगवान हनुमान को कई नामों से जानते है तो वहीं पर वे सभी परेशानियों के हल यानि संकटमोचन भी कहलाते है। भक्ति भाव से पूजन करने से सभी प्रकार का डर, रोग, पीड़ा औऱ परेशानियां दूर हो जाती है।

कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है जो इस बार साल में 23 अप्रैल को शुभ दिन मंगलवार को पड़ रही है। कहते है शुभ मुहुर्त में पूजा के साथ ही इस दिन कुछ चीजों को लाना शुभ होता है, तो वहीं पर खास चीजें घर में लाने से हनुमान जी की कृपा बरसती है और सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

हनुमान जयंती पर इन चीजों को लाना होता है शुभ

इस बार हनुमान जयंती पर आप इन चीजों को घर में लाएं जो इस प्रकार है…

1- हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर

आप हनुमान जयंती ((Hanuman Jayanti 2024) के मौके पर भगवान बजरंगबली की तस्वीर या मूर्ति को घर में पूजा के दौरान ला सकते है कहते है हनुमान जी कै बैठे या खड़े हुए मुद्रा की प्रतिमा ला सकते है। यह शुभ माना जाता है।

2- केसर

हनुमान जी को कई सारी चीजे प्रिय है जिसमें केसर का नाम भी आता है। कहते है हनुमान जयंती के जिन केसर घर लाना और पूजा में शामिल करने से शुभ कार्य सफल होते है।

हनुमान जयंती 2024 (सोशल मीडिया)

3- सिंदूर

हनुमान जी की पूजा में सिंदूर शामिल नहीं होता है अनुष्ठान अधूरा माना जाता है यह भी भगवान जी को प्रिय है, इसे घर में इस दिन लेकर आना चाहिए।

4- फल और मिठाई

हनुमान जी की पूजा में फल और मिठाई को शामिल करना नहीं भूले, यह लगाना शुभ माना जाता है। जयंती के मौके पर केला, सेब, संतरा जैसे फलों का भोग लगा सकते है।

5- ध्वज

हनुमान जयंती के मौके पर आप ध्वज को तैयार कर सकती है इसे लाना भी शुभ माना जाता है। इसे पूजा में शामिल करते हुए इस घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।

6- दीपक और धूप

हनुमान जयंती के मौके पर घर में दीपक और धूपबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। इसलिए दीपक और धूप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

7-लाल रंग की वस्तुएं

हनुमान जी को लाल रंग बहुत प्रिय है. इसलिए, हनुमान जयंती के दिन घर में लाल रंग की वस्तुएं लाएं ,जैसे लाल कपड़े या लाल रंग के फूलों को घर लाना चाहिए।

इन चीजों को लाने से बचे

ये तो हुई हनुमान जयंती के मौके पर शुभ चीजों को लानी वाली बात लेकिन हमें कई चीजों को इस दिन इन चीजों को लाना अशुभ फल देता है, जो इस प्रकार है..

1- काले रंग की चीजें नहीं

हनुमान जयंती के मौके पर काले रंग की चीजों को लाना अशुभ माना जाता है। घर में काले रंग लाने से परेशानियां बढ़ती है तो अशुभ फल देता है।

2- शराब का सेवन करने से बचें

हनुमान जयंती के मौके पर आप त्योहार में किसी प्रकार के व्यसन और शराब का सेवन करने से बचे। इस दिन खाने में आपको मांसाहारी चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

3- अश्लील सामग्री

हनुमान जयंती पर घर में अश्लील सामग्री नहीं लानी चाहिए और ना ही इस दिन इन चीजों मे रुचि रखनी चाहिए।