धर्म-अध्यात्म

Published: Jul 26, 2021 08:00 AM IST

Sawan 2021सावन के सोमवार को जपें ये मंत्र, शिवजी होंगे प्रसन्न

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

सावन का पावन महीना 25 जुलाई, यानी अगले रविवार से शुरू हो रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर हिन्दू भक्तों में विशेष उत्साह देखी जाती है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने में पड़ने वाले  ‘सोमवार व्रत’ का विशेष महत्व और पुण्य बताया जाता है। कहते हैं कि, सावन महीने में पूजा करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण भी करते हैं। इस वर्ष सावन के महीने में सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रहा है। अन्य सोमवार इस प्रकार हैं-

पहला सोमवार – 26 जुलाई 2021

दूसरा सोमवार – 2 अगस्त 2021

तीसरा सोमवार – 9 अगस्त 2021

चौथा सोमवार -16 अगस्त 2021

सोमवार के दिन भगवान शिव का विधि पूर्वक अभिषेक करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। सावन में भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए-

महामृत्युंजय मंत्र:

ऊँ हौं जूं स:। ऊँ भुर्भव: स्व:। ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.

ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्। ऊँ भुव:, भू: स्व:, ऊँ स:, जूं हौं ॐ।

भगवान शिव के अन्य मंत्र

ओम साधो जातये नम:.

ॐ वामदेवाय नम:

ओम अघोराय नम:.

ओम तत्पुरूषाय नम:.

ओम ईशानाय नम:.

ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय.

रुद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्.