धर्म-अध्यात्म

Published: Jul 18, 2021 08:00 AM IST

Sawan 2021सावन में बिल्कुल भी न करें ये काम, महादेव हो सकते हैं नाराज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

हिंदू धर्म में श्रावण माह का बड़ा महत्व होता है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दौरान अगर श्रद्धा पूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना की जाए, तो वह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के इस पावन महीने में ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी। इस  साल सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। सावन के पूरे माह में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें मानना आवश्यक माना जाता है। ये नियम मनुष्य के आचरण के साथ-साथ खान-पान को लेकर बताए गए हैं।  आइए जानें सावन महीने  में क्या-क्या करने की मनाही होती  है।