धर्म-अध्यात्म

Published: Feb 05, 2023 03:01 PM IST

Falgun Monthआज से शुरू हो रहा है 'फाल्गुन मास', इन देवी-देवताओं की पूजा से मिलेगी असीम कृपा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीमा कुमारी- 

सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन महीने में ही भगवान शिव का  महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri) का पावन पर्व भी मनाया जाता है। इसके अलावा, रंगों का त्योहार होली भी फागुन में ही महीने मनाया जाता है। ऐसे में इस साल फाल्गुन महीने की शुरुआत 6 फरवरी, सोमवार से हो रही है और समाप्ति 7 मार्च 2023, मंगलवार को हो रही है। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यता है कि इन सभी देवी देवताओं की आराधना करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।माघ मास की तरह फाल्गुन महीने में भी दान का विशेष महत्व बताया गया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज, वस्त्र आदि दान करना फलदायी होता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों को आत्मिक शांति मिलती है।

फाल्गुन मास में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहार