धर्म-अध्यात्म

Published: Feb 03, 2022 12:02 PM IST

Gupta Navratri 2022हो चुका है 'गुप्‍त नवरात्र‍ि' का आरंभ, 'इस' दिन तक गलती से भी न करें ये काम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

‘गुप्‍त नवरात्र‍ि’ 2 फरवरी, यानी, बुधवार से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 11 फरवरी दिन शुक्रवार को होगा। ‘गुप्त नवरात्रि’ के पहले दिन घटस्थापना की गई है। इसके बाद 9 दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होगी।

‘गुप्त नवरात्रि’ के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,’गुप्‍त नवरात्र‍ि’ के दौरान कुछ कार्य करने से बचना चाहिए। वरना, मां दुर्गा रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानें उन बातों के बारे में –

‘गुप्त नवरात्रि’ के दिनों में क्या करें, क्या नहीं

महत्व

‘गुप्त नवरात्रि’ तंत्र साधना, जादू-टोना, वशीकरण आदि चीजों के लिए विशेष महत्व रखती है। इन दिनों तक मां दुर्गा की कठिन भक्ति और तपस्या की जाती है। खासकर, निशा पूजा की रात्रि में तंत्र सिद्धि की जाती है। भक्ति और सेवा से प्रसन्न होकर मां दुर्लभ और अतुल्य शक्ति का वरदान देती है। साथ ही सभी मनोरथ सिद्ध करती है।