धर्म-अध्यात्म

Published: Nov 20, 2020 10:37 AM IST

धर्म-अध्यात्मजानें छठ पूजा का महत्व और इसकी महिमा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी   

स्वच्छता और सात्विकता का महापर्व छठ पर्व का आरंभ 18 नवंबर बुधवार से शुरू हो रही है जो 21 नवंबर तक रहेगा. यह त्यौहार हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. जो पूरी विधि-विधान और आस्था के साथ मनाया जाता है. ज्यादातर यह पर्व उत्तर भारत जैसे- बिहार, झारखण्ड, नेपाल में मनाया जाता है. लेकिन इस पर्व की महिमा को देखते हुए आज यह पर्व पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होती है. चलिए जानते है.

जानें इस पर्व की महिमा के बारे में:

छठ पर्व से जुड़ी मान्यता यह भी है कि, महाभारत काल में द्रोपदी अपने परिवार की कुशलता व समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत किया करती थी। मान्यता अनुसार जो भी इस व्रत को पूरी विधि -विधान से करता है  उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.