धर्म-अध्यात्म

Published: Feb 29, 2024 12:13 PM IST

Mahashivratri 2024 दूध का दान महाशिवरात्रि के दिन ही श्रेयस्कर क्यों, जानिए किन वस्तुओं के दान से भरा रहेगा घर का भंडार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
भगवान शिव को किन वस्तुओं का करें दान (फोटो-डिजाइन)

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri 2024) का पावन पर्व इस बार 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए यह दिन बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है।

महाशिवरात्रि का दिन है क्यों खास

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह पर्व हर साल शिव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, फाल्गुन माह में पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि के दिन, जितना शुभ फलदायक शिव पूजन है उतना ही लाभकारी माना जाता है इस दिन दान करना। ऐसे में आइए जानें महाशिवरात्रि के पावन तिथि पर कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

इन चीजों का दान देता है लाभ

1- दूध का दान करना होता है शुभ

ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के साथ-साथ दूध का दान भी करना चाहिए। यूं तो दूध का दान चंद्रमा को कमजोर करता है लेकिन महाशिवरात्रि के दिन दूध का दान करने से चंद्रमा कुंडली में मजबूत होते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

                                                           दूध का दान करना होता है शुभ (फोटो-डिजाइन फोटो)

2- घी का लेप लगाना होता है शुभ

कहते है, इस दिन भगवान शिव को घी का लेप लगाने से वह शीघ्र प्रसन्न होते है। इसके अलावा, अगर आप इस दिन घी का दान करते हैं तो आपके ऊपर आया संकट टल सकता है। साथ ही अगर आपके घर में किसी तरह की परेशानी है या नकारात्मक ऊर्जा है तो वह भी दूर हो सकती है।

3- वस्त्रों का दान करना

महाशिवरात्रि के दिन वस्त्रों का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते है, इस दिन किसी भी जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से जीवन में खुशहाली आती है। घर की आर्थिक स्थिति सुधाती है और घर में धन का आगमन होता है। कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। शिव शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4- काले तिल का दान 

इसके अलावा, महाशिवरात्रि के दिन आपको काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। काले तिल के दान से पितृ प्रसन्न होते हैं और कुंडली में बना पितृ दोष भी दूर होता है। इस दिन काले तिल का दान करने से आपके रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।