धर्म-अध्यात्म

Published: Feb 28, 2022 06:09 PM IST

Maha Shivratri 2022महाशिवरात्रि' पर महादेव की असीम कृपा के लिए इन मंत्रों का करें जाप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी 

इस साल ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri) का त्योहार 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाया जाएगा । इस दिन भगवान शिव के भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा कर व्रत रखते हैं। ‘महाशिवात्रि’ पर पूजा और व्रत के साथ-साथ मंत्रों का विशेष महत्व भी है। इस दिन भगवान शिव के भक्त कुछ मंत्रों का जप करके उन्हें खुश कर सकते है। आइए जानें उन मंत्रों के बारे में –

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

‘महाशिवरात्रि’ पर चारों पहर के मंत्र

1 – ‘ॐ हीं ईशानाय नम:’

2 – ‘ॐ हीं अधोराय नम:’

3 – ‘ॐ हीं वामदेवाय नम:’

4 – ‘ॐ हीं सद्योजाताय नम:’

शिव-ध्यान मंत्र

ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं।

रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।।

पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं।

विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।

शिव मंत्र- क्रोध शांत करने के लिए

देवदेव महादेव नीलकंठ नमोस्तु ते।

कुर्तमिच्छाम्यहं देव शिवरात्रिव्रतं तव।।

तव प्रभावाद्धेवेश निर्विघ्नेन भवेदिति।

कामाद्या: शत्रवो मां वै पीडां कुर्वन्तु नैव हि।।

शिव-गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।