धर्म-अध्यात्म

Published: Mar 25, 2024 04:21 PM IST

Holi 2024 Wishesआज है रंगों का त्योहार होली, गुलाल के साथ अपनों को भेजें ये खुबसूरत संदेश, रिश्तों में घुलेगी मिठास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: होलिका दहन (Holika Dahan 2024) के दूसरे दिन आज रंग-बिरंगों रंगों से सजा त्योहार होली है इस मौके पर सुबह से ही गुलाल और रंगों के साथ होली खेलने (Holi 2024) का उत्सव शुरु हो गया है। आप इस खुबसूरत से त्योहार को और भी खास मनाना चाहते है तो इस दिन पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शानदार और प्यारे संदेश भेज सकते है।

होलिका दहन के बाद आज 25 मार्च को बड़ी होली या धुलंडी का त्योहार मनाते है। इस दिन को मनाने के पीछे कहा जाता है कि राधा कृष्ण ने रंगों से होली खेलने का उत्सव शुरू किया था।
होली का त्योहार कई सारे रंगों से सजा त्योहार है इसमें आप इस दिन सफेद कपड़े पहनते है और रंगों के साथ दिनभर होली खेलते है। इस दौरान भांग औऱ ठंडाई का स्वाद मिल जाएगा तो त्योहार मजेदार हो जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार हरियाणा में भाभियों को धुलेंडी के दिन पूरी छूट रहती है कि वे अपने देवरों को साल भर सताने का दण्ड दे सकें. भाभियां देवरों को तरह-तरह से सताती हैं और देवर बेचारे चुपचाप झेलते हैं। शाम को देवर अपनी प्यारी भाभी को उपहार देकर आशीर्वाद लेते है।
इस त्योहार को खास तरीके से प्रेम और समृद्धि की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।