धर्म-अध्यात्म

Published: Apr 01, 2022 07:00 AM IST

Gudi Padwa 2022 Wishesहिंदू नववर्ष 'गुड़ी पड़वा' के त्यौहार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, उत्साह से मनाएं यह पर्व

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa) है। कल हिंदू समुदाय का खास और महत्वपूर्ण त्यौहार  ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa) है। पौराणिक कथाओ में यह बताया गया हैं की इसी दिन भगवान् ब्रह्मा ने इस दुनिया का और धरती का निर्माण किया था| इस दिन को हिंदू धर्म के नए साल की शुरुवात के दिन  से जाना जाता हैं| बता दें कि यह पर्व चैत्र माह के शुकलपक्ष के दिन पड़ता हैं| आज हिंदुओं के नववर्ष पर हम आपके लिए  गुड़ी पड़वा मेसेज (Gudi Padwa 2022), गुड़ी पड़वा संदेश दे रहे है। ये रहे आपके लिए गुड़ी पड़वा के कुछ बेहतरीन और खास संदेश.. 

नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष

गुड़ी के त्यौहार से खिलता हैं नव वर्ष

कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार

संगीतमय सजता प्रकृति का आकार

चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ

यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारंभ 

गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं। 

 

चारों तरफ हो खुशियां ही खुशियां 

मीठी पूरनपोली और गुजियां ही गुजियां

द्वारे सजती सुंदर रंगोली की सौगात

आसमान में हर तरफ पतंगों की बरात

सभी को सभी को नव वर्ष हर बार

गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं। 

 

आई हैं बहारे, 

नाचे हम और तुम

पास आएं खुशियां और दूर जाएं गम

प्रकृति की लीला है छाई

सभी को दिल से गुड़ी पड़वा की बधाई

गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

प्रेम और सौहाद्र से करते नव वर्ष का आगाज

सभी दिलो में प्रेम रहे और बढ़े ज्ञान रूपी प्रकाश

नव वर्ष की बैला छाई है हर जगह

चलो मनाये हिन्दू नव वर्ष फिर एक साथ 

गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

इन खूबसूरत मेसेजेस के जरिये आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को  व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिये  शेयर कर सकते हैं| आप सभी को इस हिंदू नववर्ष ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa)  की ढ़ेर सारी बधाइयां और यह साल आपके लिए उत्साहऔर जोश से भरा और और आपकी हर इच्छाए पूर्ण हों। आप सभी को पूण: एक बार गुड़ी पड़वा की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।  

Koo App

Koo App

Koo App