धर्म-अध्यात्म

Published: Feb 03, 2024 01:43 PM IST

Masik Shivratri 2024मासिक शिवरात्रि के दिन लगाएं भगवान शिव को इन खास चीजों का भोग, महादेव होंगे प्रसन्न

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
8 फरवरी को हैं मासिक शिवरात्रि (गूगल)

नवभारत डिजिटल टीम: फरवरी के महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि  8 ताऱीख को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) पड़ रही है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के लिए रखा जाएगा। इस व्रत को लेकर मान्यता है कि इसे करने से साधक की मनोकामना भगवान शिव पूरी करते है और शुभ फल देने वाला व्रत है। 

भोग के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

आपको बताते चलें, मासिक शिवरात्रि की पूजा करने वाले साधकों के लिए भगवान शिव को भोग अर्पित करना जरूरी होता है। इस दिन वैसे तो कई चीजों का भोग लगाया जाता है लेकिन कुछ भोग की जानकारी आपको हो जाए तो भगवान खुश होते है। इतना ही इन भोग के बिना आपकी पूजा अधूरी भी मानी जाती है।

1- मासिक शिवरात्रि के पूजन में आप कुट्टू के आटे या सूजी का हलवा भी भोग के तौर पर लगा सकती है। 

2- भगवान शिव के लिए भोग में दूध को शामिल करना शुभ होता है यह मुख्य भोग में से एक होता है।

3- मासिक शिवरात्रि के भोग में आप मालपुए को शामिल कर सकते है। इस मौके पर घर में तैयार किए हुए मालपुए का भोग लगाते हैं तो भगवान शिव प्रसन्न होते है।

4- भगवान शिव को भोग में बेल पत्र प्रिय होते है अगर आप बेल पत्रों का भोग लगाते है तो महादेव प्रसन्न होते है। 

मासिक शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

दैनिक पंचांग के अनुसार, माघ माह की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 8 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसके अगले दिन यानी 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस बार मासिक शिवरात्रि का पर्व 8 फरवरी को मनाया जाएगा।