धर्म-अध्यात्म

Published: Mar 17, 2023 06:00 AM IST

Ram Navami 2023 भगवान राम के इन चार गुणों को अपनाने वाले के कदम चूमेगी सफलता, बस चाहिए दृढ़ संकल्प

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्री राम (Lord Ram) का जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्री राम के जन्मोत्सव की खुशी में मनाई जाने वाली रामनवमी हिंदू समाज में अपना विशेष महत्व रखती है। भगवान विष्णु के अवतार श्री राम की पूजा हिंदू संस्कृति में बड़ी धूमधाम से करने का विधान है। इस दिन भारत के घर घर में भगवान राम की पूजा और श्री राम की महिमा का वर्णन किया जाता है। साथ ही घर के हर सदस्य से आशा की जाती है कि उनका आचरण श्री राम की तरह पवित्र हो। ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि जिस मनुष्य का आचरण भगवान श्री राम की तरह होता है। उसे जीवन के हर पथ पर सफलता मिलती है।

आइए जानें रामनवमी (Ram Navami) के पावन पर्व पर भगवान श्री राम के जीवनकाल से जुड़े उन तमाम प्रसंग और गुणों के बारे में जिनके कारण उन्हें हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहकर बुलाते है।