धर्म-अध्यात्म

Published: May 03, 2023 11:40 AM IST

Chandra Grahan 2023इस दिन लगने जा रहा है साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की अवधि और जानिए क्या न करें इस दौरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: साल 2023 का पहला ‘चंद्रग्रहण'(Chandra Grahan 2023) 5 मई 2023, दिन शुक्रवार को लग रहा है।  ग्रहण को ज्योतिष की नजर से अशुभ माना गया है। सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद अब साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा।

वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानें इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कब और किस दिन लग रहा है-

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है यानी 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा।

वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ से होती है तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा। ये चंद्र ग्रहण यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण में रखें इन बातों का ख्याल