धर्म-अध्यात्म

Published: Jan 13, 2022 11:30 AM IST

Lohri 2022आज है लोहड़ी, सुख-समृद्धि पाने के लिए जरूर करें ये 5 काम, जानें पूजा विधि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: आज (13 जनवरी) को भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है लोहड़ी। जी हां अपने देश में पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी का यह त्यौहार खुशियों से भरा होता है, इस दिन लोग अपनों को बधाइयां देते है। बता दें कि किसान अपने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में लोहड़ी का यह त्योहार मनाते हैं।

आपको बता दें कि लोहड़ी के इस पर्व पर अग्नि व महादेवी की पूजा का विधान है, इसलिए आज यानी लोहड़ी त्यौहार पर किसान अग्नि जलते है और उसकी पूजा करते है। यह दिन बहुत पावना माना जाता है। इसलिए आज के लोहड़ी त्यौहार पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते है… 

लोहड़ी पर जरूर करें ये 5 महत्वपूर्ण काम 

1- सबसे पहले आज लोहड़ी के पर्व पर सुख-समृद्धि पाने के लिए महादेवी पर रेवड़ियां चढ़ाएं, बाद में इन्हें गरीब कन्याओं में बांट दें। 

2- बता दें कि गरीबों को गुड़ और तिल का दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

3- लोहड़ी पर काली गाय को उड़द और चावल खिलाने से पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है। 

4- इस दिन लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। 

5- इस दिन तिल से हवन करना, तिल ग्रहण करना और दान करना हर तरह से शुभता लेकर आता है। 

लोहड़ी पर पूजा करने की विधि 

1- सबसे पहले घर की पश्चिम दिशा में पश्चिममुखी होकर काले कपड़े पर महादेवी का चित्र स्थापित कर पूजन करें। 

2- इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं, लोहबान से धूप करें, सिंदूर चढ़ाएं, बेलपत्र चढ़ाएं, रेवड़ियों का भोग लगाएं। 

3- सूखे नारियल के गोले में कपूर डालकर अग्नि प्रज्वलित कर रेवड़ियां, मूंगफली व मक्का अग्नि में डालें। 

4- इसके बाद सात बार अग्नि की परिक्रमा करें।  

5- लोहड़ी पूजा के साथ इस मंत्र का जाप करें: पूजन मंत्र: ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥