धर्म-अध्यात्म

Published: Apr 15, 2024 01:51 PM IST

Ram Navami 2024 Wishesआज है भगवान श्रीराम लला का जन्मोत्सव ! इस पावन अवसर पर इन संदेशों से अपनों को कहें जय श्री राम, मिलेगा आनंद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज यानि 17 अप्रैल 2024 को देशभर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव (Ram Navami 2024) हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं पर नौ दिनों से चल रहे चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) का भी आज नौंवा दिन है इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। इस पावन तिथि पर आप भी त्योहार की खुशी अपनों को बांटना चाहते है तो यहां पर हम आपको शानदार शुभकामना संदेश दे रहे है जो आपको रिश्तों के सूत्र में बांधते है।

सनातन हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम की उपाधि दी गई हैयही कारण है कि हिंदू धर्म के लोगों के लिए राम नवमी का पर्व बेहद खास है जो एक नए युग का निर्माण करता है।
वैदिक पंचाग के अनुसार हर साल राम नवमी का पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जा रही है. इस दिन भगवान राम की शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल दोपहर 01:23 बजे से शुरू हो रही है जिसका समापन अगले दिन यानी 17 अप्रैल को दोपहर 03:15 बजे होगा. उदयातिथि के अनुसार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है.
धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्री राम की पूजा करने वाले भक्त मेहनती, सदाचारी, गुणवान, क्षमाशील, दयालु, धार्मिक और आदर्शवादी होते हैं।
राम नवमी भगवान राम के मानवीय और दिव्य दोनों रूपों में प्रकट होने का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में, जो भगवान राम का जन्मस्थान है, गहरी श्रद्धा और उत्सव के साथ मनाया जाता है।