पर्यटन

Published: Mar 09, 2024 09:24 AM IST

Holi Special Trainsअब घर पर ही होली की खुशियां मनाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा ये स्पेशल ट्रेनें, देख लीजिए पूरा शेड्यूल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें (सोशल मीडिया)

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते है रंग-बिरंगें रंगों से सजा होली का त्योहार (Holi 2024) आने वाला है इस दिन को लेकर अभी से लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं पर घर से दूर रहने वाले लोग घर पर होली मनाने जाने के लिए टिकट बुक (Holi Special Trains) करा रहे है। ऐसे में इस बार आपको रिजर्वेशन की झंझटों से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां भारतीय रेलवे ने तैयारी कर ली है इसके चलते कई जोनों में स्पेशल ट्रेनें शुरू की है। इसमें दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 18 होली स्पेशल ट्रेनों का एलान कर दिया है।

ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट कर पाएंगे बुक

इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए आप ऑनलाइन  IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते है या फिर आप रेलवे स्टेशन पर संपर्क कर सकते है। अक्सर ऐसा होता है कि, त्योहारी सीजन आते ही ट्रेनों में भीड़ और टिकट की दिक्कत हो जाती है। 

यहां देखें स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

1- ईस्ट सेंट्रल रेलवे

गाड़ी संख्या कहां से कहां तक किस दिन चलती है ट्रेन कुल कितने ट्रिप

02365 राजगीर -आनन्द विहार (ट०) शनिवार, मंगलवार 16.03.2024 से 30.03.2024 = 05 ट्रिप

02366 आनन्द विहार (ट०)- राजगीर रविवार, बुधवार 17.03.2024 से 31.03.2024 = 05 ट्रिप

03255 पटना -आनन्द विहार (ट०) रविवार, गुरूवार 17.03.2024 से 31.03.2024 = 05 ट्रिप

03256 आनन्द विहार (ट०)- पटना सोमवार, शुक्रवार 18.03.2024 से 01.04.2024 = 05 ट्रिप

02391 पटना -आनन्द विहार (ट०) शनिवार 16.03.2024 से 30.03.2024 = 03 ट्रिप

02392 आनन्द विहार (ट०)- पटना रविवार 17.03.2024 से 31.03.2024 = 03 ट्रिप

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (सोशल मीडिया)

03635 गया – आनन्द विहार (ट०) सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 20.03.2024 से 29.03.2024 = 05 ट्रिप

03636 आनन्द विहार (ट०)- गया मंगलवार, गुरूवार, शनिवार 21.03.2024 से 30.03.2024 = 05 ट्रिप

03227 आरा-आनन्द विहार (ट०) सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 20.03.2024 से 29.03.2024 = 05 ट्रिप

03228 आनन्द विहार (ट०)- आरा मंगलवार, गुरूवार, शनिवार 21.03.2024 से 30.03.2024 = 05 ट्रिप

02351 पटना -आनन्द विहार (ट०) बुधवार, शुक्रवार, रविवार 20.03.2024 से 31.03.2024 = 06 ट्रिप

02352 आनन्द विहार (ट०)- पटना गुरूवार, शनिवार, सोमवार 21.03.2024 से 01.04.2024 = 06 ट्रिप

03257 दानापुर – आनन्द विहार (ट०) रविवार 24.03.2024 एवं 31.03.2024 = 02 ट्रिप

03258 आनन्द विहार (ट०)- दानापुर सोमवार 25.03.2024 एवं 01.04.2024 = 02 ट्रिप

05565 सहरसा – अम्बाला कैंट गुरूवार 21.03.2024 एवं 28.03.2024 = 02 ट्रिप

05566 अम्बाला कैंट – सहरसा शनिवार 23.03.2024 एवं

30.03.2024 = 02 ट्रिप

05531 रक्सौल – आनन्द विहार (ट०) रविवार 24.03.2024 एवं 31.03.2024 = 02 ट्रिप

05532 आनन्द विहार (ट०)- रक्सौल सोमवार 25.03.2024 एवं 01.04.2024 = 02 ट्रिप 

इन ट्रेनों में आप सफर कर सकते है जिनके लिए जल्द ही रिजर्वेशन शुरू होगे।