पर्यटन

Published: Jul 13, 2021 10:26 AM IST

Surfingसर्फिंग करना है पसंद, तो ये खास तीन जगहें आपके लिए, जहां ले सकते है खूब आनंद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : घूमने को लेकर सभी के कुछ खास और अलग-अलग शौक होते हैं। किसी को हरियाली के बीच घूमना पसंद हैं, तो किसी को स्विमिंग पसंद हैं, किसी को हॉर्स राइडिंग पसंद हैं, ऐसा ही एक शोक हैं सर्फिंग करना हैं। बरसात के मौसम में सर्फिंग करने का अलग ही मजा होता है। काफी संख्या में पर्यटक सर्फिंग का आनंद उठाने के लिए बीच (समुद्री तट) पर जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल में यात्रा करते समय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।

इससे आप और आपका पूरा परिवार संक्रमण से बच सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते लंबे समय तक पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद पर्यटन स्थलों को एक बार फिर से खोला जा रहा है। अगर आप भी बरसात के दिनों में सर्फिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सर्फिंग के लिए खास उन जगहों के बारे में……   

वर्कला बीच, केरल 

 

वर्कला बीच केरल में स्थित है। आप सर्फिंग के लिएवर्कला बीच जा सकते हैं। इसकी गिनती खूबसूरत बीच में होती है। यहां सर्फिंग स्कूल भी मौजूद हैं, जो फ्रेशर की मदद करते हैं। सर्फिंग के अलावा आप वर्कला बीच पर खूबसूरत पल बिता सकते हैं।अगर सर्फिंग का खूब मजा लेना हैं, तो छुट्टियों में वर्कला बीच जरूर आएं। 

मरावन्थे बीच, कर्नाटक

   यह बीच कर्नाटक राज्य में स्थित है। हालांकि, कापू बीच की तुलना में यह बीच छोटा है। काफी संख्या में पर्यटक सर्फिंग करने के लिए मरावन्थे आते हैं। मरावन्थे अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगों में सर्फिंग अधिक पॉपुलर नहीं है। इसके लिए कोरोना काल में सुरक्षित सर्फिंग के लिए उपयुक्त बीच है। आप भी सबसे खुबसूरत बीच पर सर्फिंग करने का मौका न छोड़े। 

कापू, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि कर्नाटक में बड़ी संख्या में लिंगयात संप्रदाय के अनुयायी रहते हैं। इस राज्य में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक कापू बीच है, जो सर्फिंग के लिए भी जाना जाता है। एक किलोमीटर में फैला यह बीच सर्फिंग करने वालों के लिए बेस्ट है। कापू बीच लो टेंडेंसी की लहरें उठती हैं। यह बीच शाम में 4 बजे से लेकर 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। अगर आप कापू जाना चाहते हैं, तो निकटतम एयरपोर्ट और बड़ा रेलवे स्टेशन बेंगलुरु है।