पर्यटन

Published: Feb 03, 2024 11:05 AM IST

Valentine Day 2024 Tourअब वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ घूमें ये खूबसूरत जगहें, IRCTC ले आया है शानदार ट्रिप पैकेज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
वैलेंटाइन डे पर घूमें ये शानदार जगहें ( डिजाइन फोटो)

नवभारत डिजिटल टीम: जैसा कि हम जानते है वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) जल्द ही आने वाले है। कपल्स इस दिन को खास बनाने के लिए बड़े जतन भी कर रहे है ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान कर रहे है। इसके लिए आपको IRCTC के इस शानदार पैकेज के बारे में जानना जरूरी है। यह आपको गोवा से लेकर कई खूबसूरत जगहों की सैर कराएगा। ऐसे में प्यार के इस दिन को मनाने के लिए आप इन पैकेज को खरीद सकते है। 

IRCTC के शानदार पैकेज

यहां पर अगर आपने मन बना ही लिया है तो आपके लिए इन जगहों के पैकेज शानदार होंगे आइए जानते हैं-

गोवा में वैलेंटाइन डे मनाएं 

हर कपल्स के लिए खुबसूरत जगहों में से एक गोवा (Goa) होती है। जहां पर समुद्र के किनारे प्यार के दिन को सेलिब्रेट करने की हर किसी की ख्वाहिश होती है। भारतीय रेल के इस IRCTC पैकेज के साथ आपका घूमना आसान हो जाएगा। पैकेज की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है जो आपको जानना जरूरी है।

पैकेज का नाम- VALENTINE IN GOA (सस्ते में प्लान करें कन्याकुमारी ट्रिप)

पैकेज समय-  4 रात और 5 दिन का यह ट्रिप है।

पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है। 

फ्लाइट- 12 फरवरी को इस यात्रा की शुरुआत होगी। 

होटल- पैराडाइस विलेज बीच रिजॉर्ट

ट्रैवल फीस- एक साथ दो लोगों के यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति  31210 रुपये फीस है। इसमें फ्लाइट टिकट, रहना-खाना और बस से घूमने की व्यवस्था शामिल है। 

                                                                                    गोवा में मनाएं वैलेंटाइन डे (गूगल)

लखनऊ में मनाएं वैलेंटाइन डे

गोवा के बाद लखनऊ भी घूमने के लिए शानदार लोकेशन के तौर पर होता है। अगर आप लखनऊ जाने की सोच रहे है तो आपके लिए यह पैकेज काफी किफायती होगा। यहां पर पैकेज के बारे में आपको जानकारी दी जा रहीं है जिसके जरिए आप बुकिंग कर सकते है। 

पैकेज का नाम VALENTINE SPECIAL- THAILAND  Ex Lucknow है।

इसके लिए जरिए आप 11 फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 तक यात्रा कर पाएंगे। 

पैकेज समय- यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। 

कहां घूमने का मिलेगा मौका- पैकेज के जरिए आप पटाया, बैंकॉक घूम पाएंगे। 

भोजन- पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल हैं। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)

यात्रा- यह यात्रा फ्लाइट के जरिए पूरी होगी। यह पैकेज लेने पर होटल बुकिंग, घूमने के लिए बस की सुविधा और फ्लाइट टिकट की व्यवस्था भारतीय रेल करती है। 

पैकेज प्राइस- अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको 69100 रुपये देने होंगे। 

दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 59500 रुपये लगते हैं।

तील लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 59200 रुपये है।