पर्यटन

Published: Jun 23, 2021 10:15 AM IST

Ghost Townभूतों के नगर कहलाते हैं विदेश के ये शहर, जानें इसके बारे में रोचक तथ्य

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : वर्तमान में ट्रेवल की परिभाषा बदल गयी है, लोग केवल घूमने या मस्ती के अलावा अब यह भी सोचते है की उन्हें कुछ नई जानकारी मिले। ऐसे ही रोचक जगह पर जाना पसंद करते है। आजकल एडवेंचर ट्रिप ट्रेंडिंग है। लोग घूमने-फिरने के समय एडवेंचर ट्रिप को प्राथमिकता देते हैं। उनका ऐसा मानना होता है कि जीवन में कुछ दिलचस्प होना चाहिए। इसके लिए लोग दुनियाभर की सैर करते हैं। अगर आप भी एडवेंचर ट्रिप के शौकीन हैं और आने वाले समय में इसकी प्लानिंग कर रहे हैं, तो Ghost Town के नाम से पॉपुलर इन शहरों की सैर कर सकते हैं। ये शहर अपनी रहस्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। तो चलिए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं…. 

1. हाशिमा, जापान

हाशिमा यह जापान की जगह दुनिया के रहस्यमयी जगहों में से एक है। एक समय हाशिमा द्वीप की गिनती जापान के प्रमुख जगहों में की जाती थी। यह द्वीप नागासाकी के पास है। उस समय यहां कोयले का खनन कार्य चलता था। हालांकि, अचानक से खनन कार्य कम हो गया। इसके बाद लोग कम होने लगे। एक-एक कर सभी लोग द्वीप से चले गए। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि काम करने वाले लोग कहां गए। इसकी खबर किसी को नहीं है। आज भी हाशिमा द्वीप पर पुरानी चीजें रखी हुई हैं। यह वीरान पड़ा हुआ हासिम द्वीप अनेक रोचकतथ्यों से भरा पड़ा है। अगर आप रोचक जगह पर घुमने जाने का प्लान बना रहे है तो आप यहाँ जा सकते है।

2. क्राको (Craco), इटली

दुनिया के रहस्यमयी जगहों में शुमार यह जगह भी किसी रोचक कहानी से काम नहीं है। इटली देश का यह क्राको गांव पहाड़ी गांव गांव आज भूतों का शहर कहलाता है। इतिहासकारों की मानें तो साल 1991 में प्लेग और भूस्खलन के चलते लोग गांव से पलायन कर गए। उस समय से यह गांव भूतों का शहर बन गया है। आज यह गांव अपने हॉरर वारदातों के लिए जाना जाता है। इसके लिए शाम ढलने के बाद किसी को रुकने की इजाजत नहीं होती है। Craco घूमने के लिए पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसमें पर्यटकों को गाइडलाइन दिया जाता है। यहां से आप प्रकृति का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

3. बॉडी (Bodie), अमेरिका

अमेरिका में कई ऐसे शहर हैं, जो Ghost Town के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनमें एक शहर bodie है। यह जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि साल 1962 से पहले यह शहर बेहद खूबसूरत था। आज यह वीरान पड़ा है। जानकारों की मानें तो बिली नामक लूटेरे की वजह से यह जगह आज वीरान हो गया है। यह वीरान जगह किसी रहस्य से कम नहीं है।