वास्तु-ज्योतिष

Published: May 11, 2021 01:11 AM IST

वास्तु-ज्योतिषआज जिनका जन्म दिन है, मंगलवार 11 मई 2021

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 11 मई 2021
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मित्र के सहयोग से आर्थिक कष्ट दूर होगा। सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी। वर्ष के मध्य में साहस पूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा। जल्दबाजी के कार्यो से बचें। वर्ष के अन्त में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा। आपकी सूझबूझ और समझदारी से काम सम्हल जायेगा। धार्मिक कार्यो में व्यय और रूचि रहेगी। परिश्रम और भागदौड़ सफल होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसपूर्ण कायो में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से नुकसान हो सकता है। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को गृह कार्योे में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में प्रगाढ़ता आयेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पडेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी।