वास्तु-ज्योतिष

Published: Nov 24, 2020 01:11 AM IST

वास्तु-ज्योतिषआज जिनका जन्म दिन है, मंगलवार 24 नवंबर 2020

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 24 नवम्बर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी। पद एवं स्थान परिवर्तन के योग है। शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा। भौतिक सुख प्राप्त होगा। उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है। वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा से कष्ट होगा। वर्ष के अन्त में विवाद एवं मतभेद हो सकते है। आय में सुधार होगा। भाईयों का सहयोग रहेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है। दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें। सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। पद एवं प्रभाव बना रहेगा।