वास्तु-ज्योतिष

Published: May 25, 2021 01:00 PM IST

Buddha Purnima 2021'बुद्ध पूर्णिमा' इन राशियों के लिए रहेगी बहुत शुभ, होगी धन-वर्षा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

– सीमा कुमारी

हिन्दू धर्म में वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। इसके अलावा, बौध धर्म के मानने वालों के लिए भी यह तिथि विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इसे ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है।

इस वर्ष पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 26 मई दिन बुधवार को है। इस दिन भगवान बुद्ध, भगवान विष्णु और चंद्र देव की भी आराधना की जाती है। हिन्दू धर्म में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना गया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। लेकिन इस  साल कोरोना  महामारी की वजह से घर में रहना ही सुरक्षित है। इस दिन नहाने के पानी में गंगा जाल डालकर सभी नदियों का ध्यान कर स्नान करें।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों को धन-लाभ हो सकता है। आइए जानें इस बारे में:

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक तंगी दूर होगी और आर्थिक लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन-देन के लिए समय बेहतरीन है।

सिंह राशि के जातकों के लिए ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का दिन विशेष शुभ बताया जा रहा है। ऐसे में इन जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। कहीं से धन-लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के भी योग हैं।

कन्या राशि के लिए ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

मकर राशि के जातकों के लिए  ‘बुद्ध पू्र्णिमा’ का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि: ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थितियां बेहतर होगी।