वास्तु-ज्योतिष

Published: Jan 18, 2024 10:53 AM IST

Ram Mantraराम जन्मभूमि जाने में हैं असमर्थ, तो घर बैठे 108 बार करें इस मंत्र का जाप, मिलेगा भगवान शिव के आराध्य का आशीष

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अयोध्या राम मंदिर

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों को राम नाम जपते हुए देखा होगा, कहा जाता है, जो व्यक्ति सुबह की शुरूआत भगवान राम के नाम का स्मरण करते हुए करता है, उसके जीवन में सकारात्मकता आती है। इतना ही नहीं राम (Ram) नाम का जप देवता तक करते हैं, हनुमान (Hanuman) जी इसके सबसे बड़े उदाहरण है। बजरंगबली के तो तन मन में राम रचे बसे है। इसके अलावा, भगवान राम के नाम का जप भगवान शिव जी भी करते हैं।

शास्त्रों में भी राम नाम में शक्ति और महत्व का वर्णन किया गया है। यही वजह है कि राम नाम का जाप करने से हमें हर तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अब तो 22 जनवरी को स्वंय राम भगवान अपनी नगरी अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में यदि आप वहां नहीं जा सकते तो घर में बैठकर 108 बार ‘राम’ नाम का जाप कर सकते हैं। तो आइए जानें राम-नाम का जाप करने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

अयोध्या राम मंदिर

ज्योतिषियों के अनुसार, राम नाम का जाप करना किसी यज्ञ से कम नहीं है। मान्यताओं के अनुसार, ‘राम’ नाम का जप करने से मन को स्थिरता मिलती है। साथ ही शांति, संयम और सुख का अनुभव भी होता है।

कहते हैं, यदि आप रोग-दोष से परेशान हो गए हैं और लाख उपाय के बाद भी आपकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा है तो हर रोज सुबह-शाम 108 बार राम नाम का जाप करें। इससे आपको रोग दोष से छुटकारा मिलेगा।

जो लोग मृत्यु शैय्या पर ‘राम’ नाम का जाप करते हैं, उन्हें बैकुंठ प्राप्त होता है। इसके अलावा, ‘राम’ नाम का चलते-फिरते भी स्मरण कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा। इससे मन मस्तिष्क में सकारात्मक विचार का संचार होता है। इसके अलावा बरगद के पत्ते पर केसर से ‘राम’ नाम लिखकर पर्स में रखने से धन की वृद्धि होती है।

राम नाम के जाप से शनि दोष भी दूर होता है। साथ ही भगवान राम के जप से मंगली दोष का भी असर कम होता है। ऐसे में आप राम नाम के जाप से सभी असंभव काम संभव में बदल सकते हैं।

ज्योतिषियों का मानना है कि, यदि आप मांगलिक हैं और आपके बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं तो आप मंगलवार को सुबह या शाम राम-नाम का 108 बार जाप करें। इससे आपको मांगलिक दोषों के प्रभाव से राहत मिलेगी।