वास्तु-ज्योतिष

Published: Apr 03, 2024 09:50 AM IST

Ram Navami 2024 17 अप्रैल को मनेगी रामनवमी, इस दिन इस उपाय से कर्ज़ से मिलेगी मुक्ति

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रामनवमी पर करें य़े उपाय (सोशल मीडिया)

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव के तौर पर हर साल रामनवमी का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ‘रामनवमी’ (Ram Navami 2024) का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। यानी नौ दिनों तक नवरात्रि पर शक्ति की उपासना की जाती है फिर नवरात्रि के नौवें दिन धूम-धाम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

इन उपायों से करें शांति

रामनवमी के दिन अगर आप कुछ उपाय कर लेते हैं तो घर में होने आर्थिक संकट हमेशा के लिए दूर हो जाती है। तो आइए जानें देवघर के ज्योतिषआचार्य से क्या उपाय करे।

अगर आप जीवन में आर्थिक संकट से परेशान है या फिर कमाने के बाद भी धन रुक नहीं रहा है। कर्ज से परेशान हैं तो रामनवमी के दिन राम दरबार के मंदिर जाकर भगवान राम को पिला वस्त्र अर्पण करें। या फिर बाजार से राम दरबार की फोटो लाकर पूजा कर पीले वस्त्र चढ़ा कर किसी गरीब में दान करे।

घर के रसोई में रामनवमी के दिन अगर किसी बर्तन में एक कपूर और दो लौंग जलते हैं तो इसे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है घर में अन्नपूर्णा देवी का वास होता है। इसके साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होता है।

माता सीता को लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इसलिए रामनवमी के दिन माता सीता के चरणों में सिंदूर अर्पण करें। ऐसा करने से घर से आर्थिक संकट दूर हो जाएगा और सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। जातक कभी भी कर्ज मे नहीं डूबेगा।