वास्तु-ज्योतिष

Published: Feb 22, 2020 11:58 AM IST

वास्तु-ज्योतिषशादीशुदा महिलाओं को किसी के साथ भी नहीं बांटनी चाहिए ये चीजें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महिलाएं बहुत सी खास चीजें अन्य महिलाओं में बांट देती है। जिससे पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है। तो आइये जानते हैं महिलाओं को सुहाग से जुड़ी किन चीजों को नहीं बांटनी चाहिए।

मांग का सिंदूर 

सिंदूर सुहाग का प्रतीक होता है इसे अन्य महिलाओं के साथ नहीं बाटना चाहिए। अगर बहुत जरूरी होतो भगवान के पास का सिंदूर दिया जा सकता है या अन्य नई डिब्बी का सिंदूर दें सकती हैं। साथ ही आप इस बात का ध्यान रखें की किसी के सामने सिंदूर ना लगाएं।

माथे पर लगी बिंदी

बिंदी विवाहित महिलाओं के लिए खास महत्तव रखता है। इसलिए अपने माथे की बिंदी निकालर किसी अन्य महिला को नहीं देना चाहिए ऐसा करने से पति का प्यार बटने लगता है। यदि बिंदी देना ही चाहती है तो नई बिंदी खरीद कर दें।

शादी का जोड़ा

अपनी शादी का जोड़ा, पीली साड़ी, ओढ़नी या फिर शादी के समय इस्तेमाल किया जाने वाला कपड़ा विवाहित महिलाओं को नहीं बांटना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य छिन जाता है। 

मेहंदी

मेहंदी सुहाग का प्रतीक होता है। वहीं आपने ये कहते हुए बुहत बार सुना होगा कि मेंहदी जितनी ज्यादा रचती है पति उतना ही अधिक प्यार करता है। इसलिए अपने हाथों में लगने के बाद बची हुई मेहंदी किसी भी दूसरी सुहागन महिलाओं को नहीं देना चाहिए।

चूड़ियां और पायल

चूड़ियों की खन कार और पायल की झंकार से ही घर में विवाहित स्त्री के होने का आभास होता है। बहुत बार ऐसा होता है कि सूट सा साड़ी के मैचिंग के चलते महिलाएं अक्सर चूड़ियां एक दूसरें में शेयर का लेती है। ऐसा करना अशुभ होता है। आप कभी भी अपनी चूड़ियां और पायल किसी अन्य स्त्री को पहहने के लिए ना दें।

मांग टीका 

मांग टीका भले ही छोटी सी चीज होती है परंतु इसे किसी अन्य या दूसरी महिला में नहीं बाटना चाहिए।

काजल 

काजल ना आपकों बुरी नजर से बचाता है बल्कि अपकी आखों की सुंदरता को भी बढ़ाता है। अगर शादीशुदा महिला अपना काजल शेयर करती हैं तो इससे पति-पत्नी के बिच प्यार कम होने लगता है। साथ ही काजल बांटने से आखों में संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।