वास्तु-ज्योतिष

Published: Apr 02, 2023 03:45 PM IST

Vastu-Jyotishशिवपुराण और स्कंदपुराण में है गौ माता की महिमा का वर्णन, जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए ये उपाय करें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी-

गाय (Cow) को हिन्दू धर्म में पवित्र जीव माना गया है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है गाय के शरीर पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। आइए  जानें ज्योतिष में गाय से जुड़े कुछ तथ्य और उपाय के बारे में-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में देवी और देवताओं का वास होता है। उसका दूध अमृत के समान माना गया है। जहां पर घर बन रहा है, वहां पर बछड़े वाली गाय को लाकर बांध दिया जाए तो उस स्थान के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते है।