वास्तु-ज्योतिष

Published: Feb 17, 2023 04:44 PM IST

MahaShivratri 2023आज 'महाशिवरात्रि' के दिन इनमें से कोई भी एक उपाय निश्छल भाव से करें, महादेव कर देंगे कल्याण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: देवों के देव महादेव की उपासना का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ (MahaShivratri) इस साल आज यानी 18 फरवरी, शनिवार को है। मान्‍यता है कि इस दिन सहृदय मन से जो भी श्रद्धालु शिवजी की पूजा करते हैं, उनसे शिवजी प्रसन्न होकर उनकी हर इच्छा पूर्ण करते हैं। भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वह प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। कहते हैं इस दिन विशेष उपायों में से अगर आप एक भी उपाय कर लेंगे तो भोले बाबा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे। आइए जानें उन उपायों के बारे में-

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, हनुमानजी भगवान शिव के ही अंशावतार माने गए हैं। शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी प्रसन्न होते हैं। इनकी कृपा से भक्त की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

यदि आपको अपनी कोई इच्छा पूर्ति की चाह हो तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें। कहते है जो लोग शिवरात्रि पर किसी बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवन भर सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं और कार्यों में सफल होते हैं।

अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ  नम: शिवाय मंत्र का जप करें। महाशिवरात्रि पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरीबों को दान करने से पुराने सभी पापों का नाश है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आप चाहें तो इस दिन किसी शिव मंदिर में जाकर शर्करा का दान भी कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल में काले धतूरे के फूल भोलेनाथ की पूजा करें। मान्यता है इससे सुख-शांति आती हैं। आर्थिक समस्या का समाधान होता है।