वास्तु-ज्योतिष

Published: Jul 27, 2023 04:14 PM IST

Vastu Jyotishप्रतिदिन 'इस' समय उठें और करें 'ये' काम, बरसती रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मां लक्ष्मी ( Maa Lakshmi ) को धन की देवी माना जाता है। वह जल्दी किसी से प्रसन्न नहीं होती लेकिन अगर वह किसी पर मेहरबान हो जाएं तो उस व्यक्ति के घर में हमेशा बरकत रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि भी रहती है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी भक्तों पर प्रसन्न होती हैं।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, हिंदु धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठना बेहद लाभकारी माना गया है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में किए गए यह काम करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर बरसेगी। तो आइए जानें इस बारे में-

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि मां हमेशा साफ सुथरी जगह पर ही निवास करती हैं। इसलिए अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखें। खासकर शुक्रवार के दिन घर में सुबह ही साफ-सफाई कर लें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपनी हथेलियां जरुर देखें। इन्हें देखते हुए ॐ कराग्रे वस्ते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती करमूले तू गोविंदा प्रभाते करदर्शनम् मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि हथेलियों में सारे ग्रह और देवी-देवताओं का वास होता है ऐसे में इनके दर्शन करने से सारे देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं।

सुबह उठकर घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरुर जलाएं। इससे घर में देवी-देवताओं का वास होता है। इसके अलावा ऐसा करने से नेगेटिविटी भी दूर होती है और मां का आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से वास्तु दोष भी दूर होता है।

कहते है रोज सुबह स्नान करके तांबे के लोटे में जल भरकर इसमें थोड़ा सिंदूर, फूल डालें। इसके बाद यह जल भगवान सूर्य तो अर्पित करें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनेगी और आप रोगों से भी दूर रहेंगे। माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी वास करती हैं ऐसे में इस पौधे की जड़ में जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जल चढ़ाते हुए ॐ भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप जरूर करें।