लाइफ़स्टाइल

Published: Jan 10, 2022 09:41 AM IST

World Hindi Day 2022विश्व हिंदी दिवस आज, जानें राष्ट्रीय हिन्दी दिवस से कैसे है अलग और इससे जुड़ी खास बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
विश्व हिंदी दिवस (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली: आज के समय में हमारी भाषा का विशेष महत्व है। डिजिटल के बढ़ते युग में भाषाओँ की एहमियत भी काफी बढ़ गई है। हर वर्ष आज के दिन विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day 2022) मनाया जाता है। दरअसल इस दिन को मनानें के पीछे विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए जागरूकता फैलाना है। 

ज्ञात हो कि वर्ल्ड हिंदी दिवस के मौके पर पूरी दुनिया निबंध प्रतियोगिता समेत कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिससे हिंदी भाषा के प्रति लोगों को अधिक-अधिक जागरूक किया जा सके। वर्ष 1975 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम हिंदी सम्मलेन का उद्घाटन किया था। साथ ही विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था। 

वैसे पूरी दुनिया में अंग्रेजी, मंदारिन और स्‍पेनिश के बाद हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत के अतिरिक्त कई अन्‍य देशों में भी व्‍यापक रूप से इसे लोग बोलते हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग 65 करोड़ लोग किसी न किसी माध्‍यम से अपने दैनिक जीवन में हिंदी बोलते हैं। 

गौर हो कि हिन्दी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर लोगों के मन में असमंजस दिखाई देता है। इसलिए आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों दिनों का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस जहां 14 सितंबर को मनाया जाता हैं वहीं वर्ल्ड हिंदी डे 10 जनवरी को हर साल सेलिब्रेट किया जाता है।