फ़ोटो

Published: Oct 01, 2020 12:16 PM IST

फोटोबॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं ने कम उम्र में रचाई शादी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
एक ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी की थी। तब वह महज 16 साल की थी। बता दें कि डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की सास हैं।
अपनी मासूमियत से सबका दिल जितने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती ने 18 की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। हालाँकि शादी के 1 साल के अंदर ही दिव्या का निधन हो गया । 
एक्ट्रेस नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 21 साल की उम्र में शादी की थी। इसी साल ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
‘मैंने प्यार किया’से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री  ने भी महज 21 साल की उम्र में ही हिमालय से शादी कर ली थी। शादी के बाद भाग्यश्री ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने 15 साल की उम्र में शादी कर ली थी। वहीं, 16 साल की उम्र में वह जुड़वां बच्चों सागर और क्षितिज की मां भी बन गई थीं। उर्वशी कई टीवी शो में नज़र आ चुकी हैं।