फ़ोटो

Published: Oct 13, 2020 03:07 PM IST

फोटोएक अनोखी चिड़िया जो आधी नर है आधी मादा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रोज-ब्रेस्टेड ग्रूजबीक्स एक ऐसी चिड़िया है, जो आधी नर और आधी मादा है। इस चिड़िया को एक रिसर्च टीम द्वारा खोजा गया है। 
इस चिड़िया की खास बात यह भी है कि इसके एक हिस्से में नर चिड़ियों जैसे काले और बड़े पंख हैं, वहीं दूसरा पंख मादा जैसे ब्राउन और यलो हैं।
इस चिड़िया के चेस्ट पर कोई स्पॉट नहीं है, यह मादा चिड़िया का लक्षण है।

इस चिड़िया को खोजने वाले पेन्सिलवेनिया के पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व के रिसर्चर्स का कहना है कि, जब चिड़िया नर और मादा दोनों होती है तो इसे गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं।

रिसर्चर्स कहते हैं कि, ऐसी चिड़िया का जन्म तब होता है, जब नर के दो स्पर्म मादा के ऐसे अंडे से मिलते हैं, जिसमें दो न्यूक्लियस होते हैं और ऐसा होने पर भ्रूण में नर और मादा दोनों का क्रोमोज़ोम आ जाता है।

हांलाकि, ऐसा बहुत काम ही देखा गया है। 64 साल पहले अमेरिका के पाउडरमिल एविएशन रिसर्च सेंटर में ऐसा मामला सामने आया था।

रिसर्च टीम में शामिल एनी लिंडसे के अनुसार, यह उनके जीवन का बेहद अद्भुत अनुभव रहा है। चिड़ियों की जनसंख्या की गणना करने के दौरान उन्हें यह चिड़िया मिली।

यह चिड़िया कार्डिनल फैमिली से है और वह उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। लेकिन यह माइग्रेट करती है तो मैक्सिको और दक्षिणी अमेरिका में भी पहुंच सकती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, आमतौर पर चिड़ियों में दाहिने हिस्से वाली ओवरी ही एक्टिव होती है। इस चिड़िया में भी दाहिना हिस्सा ही मादा वाला है। इसलिए यह अंडे भी दे सकती है और प्रजनन भी कर सकती है।
इस चिड़िया के बारे में एनी लिंडसे कहती हैं, भविष्य में यह नर की तरह काम करेगी या मादा की तरह, यह चीज़ इसकी आवाज़ पर निर्भर करता है। 
अगर यह नर चिड़िया की तरह गुनगुनाएगी तभी मादा आकर्षित होंगी। या यह भी हो सकता है, यह खुद नर चिड़ियों की तरफ आकर्षित हो। 

एनी कहती हैं, यह चिड़िया हमें 24 सितंबर की शाम को मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि, इसके पंख नर की तरह अभी और विकसित होने की संभावना है। इस चिड़िया के रंग और ज़्यादा वाइब्रेंट होंगे। नर और मादा के बीच की लाइन और ज़्यादा गहरी हो सकती है।