फ़ोटो

Published: Dec 23, 2020 06:20 PM IST

फोटोकोई मिमी, तो कोई चिरकूट, इन निकनेम्स से जाने जाते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन को काफी समय हो चुका है। हालांकि, उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। आज भी ऋषि कपूर को उनकी फिल्मों के जरिए याद किया जाता है। लोकप्रिय ऋषि कपूर को प्यार से घर पर ‘चिंटू’ कहा जाता है। ऋषि कपूर का यह निकनेम उनके फैंस को भी पता है।
अपने पिता ऋषि कपूर की तरह, रणबीर का भी निक नेम है। हालांकि, केवल उनकी मां नीतू कपूर उन्हें इस नाम से बुलाती हैं। रणबीर का निक नेम ‘रेमंड’ है। रणबीर हमेशा फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए नीतू कपूर उन्हें ‘रेमंड’ कहती हैं।
अपने स्मार्टनेस से करोड़ो लड़कियों का दिल जीतने वाले एक्टर ऋतिक रोशन का भी निक नेम है। ऋतिक रोशन को घर पर ‘डुग्गु’ कहा जाता है। लेकिन, उनके पिता ऋतिक को गुड्डू कहकर बुलाते हैं।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान का निक नेम तो सभी को पता है। करीना को घर में ‘बेबो’ के नाम से बुलाया जाता है। खास बात यह है कि करीना के फैंस भी उन्हें ‘बेबो’ के नाम से बुलाते हैं।
करीना की तरह, करिश्मा का भी एक निकनेम है और उन्हें प्यार से ‘लोलो’ के नाम से बुलाया जाता है।
अक्षय कुमार इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन, उनका निकनेम ‘राजू’ है। उन्हें घर पर राजू कहा जाता है।
अपने मस्त अंदाज़ और बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भी एक यूनिक निकनेम है। श्रद्धा को घर पर चिरकुट नाम से बुलाया जाता है। दरअसल, एक्टर वरुण धवन और उनके बचपन के दोस्तों श्रद्धा को यह निकनेम दिया है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा का भी निकनेम है। प्रियंका को प्यार से मिमी कहते हैं। बचपन में प्रियंका नकल करती थी। उनकी मिमिक्री करने के अंदाज़ को देखकर उनका निकनेम ‘मिमी’ रखा गया।