फ़ोटो

Published: May 10, 2020 12:49 PM IST

गैलरीBirthday Special : अभिनेता विजय देवराकोंडा ने बेचा था अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड, किया ये काम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा शनिवार को 31 साल के हो गए हैं। 

विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ। 

विजय का परिवार उन्हें ‘राउडी’ के नाम से बुलाता है। 

विजय ने अपने फिल्मी करियर शुरुआत 2011 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नुव्विला’ से किया। 

साल 2015 में आई फिल्म ‘येवेद सुब्रमण्यम’ में उनके दमदार रोल से उन्हें काफी सफलता हासिल हुई। 

विजय को 2017 में आयी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। 

विजय ने 25 लाख रुपए में अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड नीलाम कर पूरी राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी थी।

फिल्म ‘कबीर सिंह’ ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। 

विजय ने ‘गीता गोविन्दम, डिअर कॉमरेड, नोटा, टैक्सीवाला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं।