फ़ोटो

Published: Jun 26, 2020 05:03 PM IST

फोटोBirthday Special : फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का था 140 किलो वजन, सलमान खान ने की थी मदद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर इलाके में हुआ था। उनके पिता मशहूर निर्माता बोनी कपूर और मां स्वर्गीय मोना कपूर हैं। उनकी बहन का नाम अंशुला कपूर है।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर अर्जुन के चाचा लगते हैं।
बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। इस तरह जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, अर्जुन की सौतेली बहनें हैं। वहीं सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं।
अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कल हो ना हो’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।
इसके बाद अर्जुन निखिल आडवाणी की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसके अलावा अर्जुन कपूर फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे।
18 साल की उम्र में अर्जुन कपूर का अफेयर सलमान खान की बहन अर्पित खान के साथ चल रहा था। लेकिन, यह अफेयर 2 साल में ख़त्म हो गया।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अर्जुन कपूर का वजह 140 किलो था। लेकिन, सलमान खान की मदद से उन्होंने अपना वजन कम किया। सलमान खुद के जिम में अर्जुन को वर्कआउट भी करवाते थे।
अर्जुन ने बतौर लीड एक्टर की तौर पर फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणिति चोपड़ा भी नजर आई थी।
अर्जुन कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में ‘औरंगजेब’, ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘पानीपत’ जैसी फिल्मों में काम किया हैं।
पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की बाते चल रही है। यह दोनों अक्सर एक साथ वैकेशन और इवेंट्स में नजर आते है।