फ़ोटो

Published: Nov 21, 2020 12:00 PM IST

फोटोबर्थडे स्पेशल : नेहा शर्मा का इस नेता से है खास रिश्ता, जानकर हो जाएंगे हैरान 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 को भागलपुर में हुआ था। 

नेहा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई माउंट कार्मेल स्कूल भागलपुर से पूरी की। उन्होंने नेशनल इंस्टीयुट ऑफ़ फैशन टेक्नोलोजी (NIFT)से फैशन डिजाइन की पढ़ाई   की है। 
नेहा को खाना बनाना, गाने सुनना, पढ़ना और डांस करना बेहद पसंद है। 
नेहा भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘कथक’ में भी प्रशिक्षित हैं।
नेहा बचपन में बीमारी की वजह से काफी कमजोर थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में अस्थमा की मरीज होने की वजह से वह बहुत ज्यादा कमजोर थीं। 
नेहा भागलपुर के कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। नेहा ने अपने पिता के लिए खूब प्रचार किया है। 
नेहा के साउथ की फिल्म ‘चिरुथा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 
इसके बाद नेहा ने साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में नेहा के साथ इमरान हाशमी नज़र आये थे। 
हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 
इसके बाद नेहा ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘यंगिस्तान’, ‘कीर्ति’, ‘तुम बिन 2’ सहित कई फिल्मों में नज़र आईं थीं। 
नेहा शर्मा कुछ समय पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो ‘दिल को करार आया’ में नज़र आईं थीं। यह गाना फैंस को बहुत पसंद आया था। इस गाने ने कई रिकार्ड अपने नाम किए थे।
नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वह अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैन्स को उनके वर्कआउट के वीडियो बेहद पसंद आते हैं।