फ़ोटो

Published: Nov 25, 2020 04:01 PM IST

फोटोसना खान ही नहीं ग्‍लैमर की चकाचौंध से दूर हुए ये 8 फ़िल्मी सितारें, चुनी अध्यात्म की राह, देखें फोटो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम


सना खान- सना खान ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘यही है हाई सोसायटी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वे कई हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद वे बिग बॉस और फीयर फैक्टर जैसे रियलटी शोज का भी हिस्सा रहीं थी। अब उन्होंने फ़िल्मी दुनिया को छोड़ इस्लाम धर्म को अपना लिया है।
ममता कुलकर्णी-बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, वे संत चैतन्या गगनगिरि नाथ के मार्गदर्शन में संन्यासिन बन गई हैं।
जायरा वसीम-सुपर स्टार आमिर खान की सुपर हिट फिल्म ‘दंगल’ के अलावा ‘सीक्रेट सूपरस्टार’ में काम कर चुकी ज़ायरा वसीम ने अपने अदाकारी के करियर को छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट किया था कि, इंटरनेट से उनकी तमाम तस्वीरें हटाना पाना तो मुमकिन नहीं होगा लेकिन फैंस से अपील तो कर ही सकते हैं।
विनोद खन्ना-70 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना जब करियर के टॉप पर थे तब उन्होंने आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण लेकर सभी को चौंका दिया था। अध्यात्मिक शांति के लिए 1982 में उन्होंने मुंबई को अलविदा कह दिया था।

विनोद खन्ना पुणे के ओशो आश्रम में कई सालों तक रहे थे वे ओशो के साथ अमेरिका भी गए और उनकी सेवा में लगे रहते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे ओशो के पर्सनल गार्डन के माली भी बने। वहां उन्होंने उनके वाशरूम और बर्तन तक साफ किए थे।
साक्षी खन्ना-विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अध्यात्म से जुड़ गए हैं। मानना है कि साक्षी ने अध्यात्म का रास्ता पकड़ लिया है और ओशो इंटरनेशनल जॉइन कर लिया है।
सोफिया हयात-सोफिया एक सिंगर, एक्ट्रेस और टीवी पर्सनालिटी थीं मगर रिश्ते में उत्पीड़न के कराण उन्होंने नन बनने का फैसला किया। रुढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आकर बोल्डनेस की नई मिसाल बन जाना और फिर ईसाई धर्म अपनाते हुए नन की जिंदगी की ओर रूख करना, अपने आप में बेहद हैरान करने वाली बात है।

अनु अग्रवाल-आशिकी फेम अनु अग्रवाल का करियार काफी उतार चढ़ाव से गुजरा मगर उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था और स्पिरिचुअलिटी और योगा को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया था। अनु अग्रवाल का अध्यातम की ओर झुकाव भी सबको चौंका दिया था।

बरखा मदान-1994 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकीं बरखा मदान ने मॉडलिंग के साथ कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया। अक्षय कुमार की फ़िल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में बरखा एक किरदार में नज़र आयी थीं। बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर 2012 में बरखा ने इसे अपने जीवन का मक़सद बना लिया और ग्लैमर इंडस्ट्री से विदा ले लिया।