फ़ोटो

Published: Dec 24, 2020 05:02 PM IST

LOOK BACK 2020साल 2020 में इन दिग्गजों ने दुनिया को कहा अलविदा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
सुशांत सिंह राजपूत-
सुशांत वह इंसान थे, जो बहुत से लोगों के दिल पर राज करते थे। वह उभरता हुआ कलाकार थे। सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हांलाकि, उनके परिवार वाले और फैंस इसे हत्या मान रहे हैं। जिसकी जाँच शुरू है। सुशांत फ़िल्मी चकाचौंध से दूर रहना ही पसंद किया करते थे।
इरफ़ान खान-
इरफ़ान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। वह बेहतरीन कलाकार माने जाते थे, साथ ही वह बेहद अच्छे इंसान भी हुआ करते थे। इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से चले गए। वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे थे।
वाजिद खान-
वाजिद खान बेहद ही शानदार सिंगर थे। जिनके लाखों में फैंस हुआ करते थे। लेकिन 1 जून को वाजिद खान का निधन हो गया। जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बहुत गहरा सदमा पड़ा। उनका निधन कोरोना की वजह से हुआ था।
ऋषि कपूर-
ऋषि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जान हुआ करते थे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकब्लस्टर फ़िल्में की थी। लेकिन ल्यूकीमिया से जूझते हुए 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था।
सरोज खान-
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को निधन हो गया था। 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में लगभग 2000 गाने कोरियोग्राफ किए थे। जिसमें एक ‘दो तीन, धक-धक करने लगा, चोली के पीछे क्या है’ जैसे गाने मौजूद है।
दिव्या भटनागर-
टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जितने वाली एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने भी मात्र 34 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उन्होंने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” काम किया था। उनका निधन कोरोना से लड़ते हुए था।
मोहित बघेल-
कॉमेडियन स्टार मोहित बघेल ने 23 मई 2020 को 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह भी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। मोहित ने सलमान खान के साथ फिल्म रेड्डी में काम किया था।
जगदीप-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कॉमेडियन जगदीप उर्फ़ सुरमा भोपाली का भी इस साल निधन हुआ है। उनका निधन 81 साल में 9 जुलाई को हुआ था। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफ़री था।
एसपी बालासुब्रमण्यम-
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम ने 74 साल की उम्र में 25 सितंबर को आखिरी सांस ली थी। अगस्त के महीने में वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। जिसकी वजह से उनकी बगड़ने लगी थी। उन्होंने 40,000 से ज़्यादा गानों के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
जयप्रकाश रेड्डी-
तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का इस साल 8 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह अपने कॉमेडी रोल के लिए बहुत फेमस थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया था।
समीर शर्मा-
टीवी सीरियल में काम करने वाले समीर शर्मा का भी इस साल निधन हो गया था। उन्होंने 6 अगस्त को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी, वह मात्र 44 साल के थे। समीर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘ये रिश्ते क्या कहलाता हैं’ जैसे सीरियल में काम किया था।
आशीष रॉय
टीवी और कई फिल्मों में काम कर चुके आशीष रॉय ने 24 नवंबर को इस दुनिया से अलविदा कहा था। उनकी मृत्यु दोनों किडनी खराब होने की वजह से हुई थी। आशीष का 55 साल की उम्र में ही निधन हो गया था।