फ़ोटो

Published: Dec 17, 2021 02:40 PM IST

Highest-Paid Actors 2021सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक, साल 2021 में इन अभिनेताओं का रहा बोलबाला कमाए करोड़ो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
From Salman Khan to Ranveer Singh, these actors dominated and earned crores in the year 2021: बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया में जितना फैम है, उतना ही पैसा भी हैं। इस दुनिया में कदम रखते ही कई लोगों की किस्मत पलटी है, एक ज़माना था जब हीरो एक फ़िल्म के लिए हज़ारो-लाखों की कमाई करते थे लेकिन आज के समय मे कुछ हीरो ऐसे भी जो एक फ़िल्म के लिए 50 करोड़ से भी ज्यादा का चार्ज करते है। आइए जानते है इन हस्तियों के बारे में-
From Salman Khan to Ranveer Singh, these actors dominated and earned crores in the year 2021: बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया में जितना फैम है, उतना ही पैसा भी हैं। इस दुनिया में कदम रखते ही कई लोगों की किस्मत पलटी है, एक ज़माना था जब हीरो एक फ़िल्म के लिए हज़ारो-लाखों की कमाई करते थे लेकिन आज के समय मे कुछ हीरो ऐसे भी जो एक फ़िल्म के लिए 50 करोड़ से भी ज्यादा का चार्ज करते है। आइए जानते है इन हस्तियों के बारे में-
सलमान खान: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मेंह बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यािदा कमाई करने वाली होती हैं। इसका एक कारण उनकी लाखो करोड़ो में फैन फॉलोइंग भी है। पिछले कुछ सालों में मिली सफलता के चलते सलमान खान एक फ़िल्म के लिए 70 से 75 करोड़ तक चार्ज करते है।
आमिर खान: वैसे तो आमिर खान की साल में मुश्किल से एक ही फ़िल्म रिलीज़ होती है लेकिन वो एक फ़िल्म ही बॉक्स आफिस धमाल कर जाती है। आमिर खान एक एक्टर होने के साथ साथ फ़िल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी है। जानकारी के अनुसार, आमिर खान एक फ़िल्म के 75-80 करोड़ रुपए फीस लेते है।
ऋतिक रोशन: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन को, उनके हर रोले के लिए एक अच्छी खासी फीस दी जाती है। ऋतिक हर फ़िल्म के लिए 50-65 करोड़ रुपए चार्ज करते है।
अक्षय कुमार: हर साल सबसे ज्यादा फ़िल्म रिलीज़ करने वाले एक्टर्स में, अक्षय कुमार का नाम सबसे टॉप पर है। पिछले कई साल में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है, जिनकी बदौलत अक्षय एक फ़िल्म के 100 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। लेकिन आज के समय में अक्षय प्रत्येक फ़िल्म के लिए लगभग 135 करोड़ चार्ज करते है।
रणवीर सिंह: शुरुआती समय में रणवीर की फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती थी लेकिन संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराय मस्तानी’ ने रणवीर की किस्मत चमका दी। आज के समय में अभिनेता एक फिल्म के लिए 40-45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
रणबीर कपूर: साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले रणबीर कपूर अब तक करीब 16 फिल्में कर चुके है। रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया था जिसके बाद रणबीर कपूर प्रत्येक फ़िल्म के लिए 25 करोड़ रुपए का शुल्क लेने लगे।
अजय देवगन: अजय देवगन ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। हाल ही में अभिनेता ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन प्रेत्यक फ़िल्म के 30-50 करोड़ चार्ज करते है।
शाहरुख खान: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी शो से की थी और आज अभिनेता सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। जानकारी के अनुसार शाहरुख एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए और मुनाफ़े का 45% का चार्ज करते है।