फ़ोटो

Published: Oct 22, 2020 04:58 PM IST

फोटो2 बच्चों की मां को दिल दे बैठे शिखर धवन, दिलचस्प है लव स्टोरी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

 

शिखर धवन और आयशा की मुलाकात कराने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ है। दरअसल, एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे।
 
 

उसी दौरान शिखर को हरभजन की प्रोफाइल पर एक फोटो दिखी। इस फोटो को देखकर वो पागल हो गए। फोटो देखते ही शिखर ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। यह फोटो थी ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी की।
शिखर को पता नहीं था कि आयशा उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी। लेकिन रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली।
इसके बाद शिखर और आयशा फेसबुक पर बातें करने लगे। धीरे धीरे उनकी दोस्ती और गहरी हो गयी। यह दोनों एक दूसरे से अपने बातें शेयर करने लगे। रोज बातें करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
शिखर को पता था कि, आयशा उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां हैं। लेकिन, कहते हैं न प्यार में सब कुछ जायज़ है। शिखर ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
लव स्टोरी में ट्विस्ट न हो तो लव स्टोरी अधूरी लगती है। ऐसा ही कुछ शिखर के साथ भी हुआ। शिखर के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन, शिखर ने सबको इस रिश्ते के लिए मना लिया। 
30 अक्टूबर, 2012 को शिखर धवन और आयशा ने शादी कर ली। यह आयशा की दूसरी और शिखर की पहली शादी है। 
आयशा ने अपने पहले पति को तलाक देकर 2012 में शिखर से शादी की थीं।  

आयशा को 2 बेटियां हैं जिनका नाम रिया और अलियाह है। शिखर ने आयशा की दोनों बेटियों को भी अपनी बेटियों की तरह अपना लिया।शिखर की दोनों बेटियां ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई करती हैं।  

शिखर से शादी के बाद आयशा ने 2014 में बेटे जोरावर को जन्म दिया।
अक्सर शिखर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी आयशा को देते हैं और कहते हैं उन्होंने उनकी लाइफ में आकर उनकी किस्मत को पलट दिया। 
आयशा से शादी करने के बाद ही शिखर इंडियन टीम का हिस्सा बनें। आज वह टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाज है।
शिखर इस समय यूएई में आईपीएल मैच खेल रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं।