फ़ोटो

Published: Dec 04, 2020 04:39 PM IST

फोटोभारतीय नौसेना के इस कारनामे से आज भी कांपता है पाकिस्तान, 7 दिनों तक नहीं बुझी थी आग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भारतीय नौसेना भारत की सशस्त्र सेना की समुद्री शाखा है। भारत के राष्ट्रपति नौसेना सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में इसका नेतृत्व करते हैं।
भारतीय नौसेना का जनक 7वीं शताब्दी के मराठा सम्राट ‘छत्रपति शिवाजी भोंसले’ को माना जाता है।
भारतीय नौसेना
हर साल ‘नेवी डे’ के उपलक्ष पर इंडियन नेवी के मुंबई स्थित मुख्यालय पर धूमधाम से यह दिन मनाया जाता है। इस दिन नौसैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया बीटिंग रीट्रिट सेयरमनी का आयोजन किया जाता है।
पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर 1971 को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला कर दिया था। जिसके जवाब में भारत ने की ओर से ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया गया।


भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को निशाना बनाया। यह हमला इतना जोरदार था कि इसकी आग सात दिनों तक जलती रही थी। नौसेना की बहादुरी को याद करते हुए यह दिन मनाया जाता है।
 
[/caption]
भारतीय नौसेना की ओर से किए गए इस हमले में 3 विद्युत क्‍लास मिसाइल बोट, 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर शामिल थे। इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। जिसमें पाकिस्तान के कई जहाज और ऑयल टैंकर तबाह हो गए थे।
 
[/caption]
भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में हुई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी मैरीन (East India Company’s Marine) के रूप में सेना बनाई थी।
 
[/caption]
साल 1686 तक ब्रिटिश व्यापार पूरी तरह से बॉम्बे में स्थानांतरित हो गया।
साल 1892 में इसका नाम बदलकर ‘रॉयल इंडियन मरीन’ कर दिया गया।
आजादी के बाद 1950 में नौसेना का पुनर्गठन किया गया और इसका नाम ‘भारतीय नौसेना’ रखा गया।