फ़ोटो

Published: Aug 31, 2022 02:20 PM IST

Kiara Advani Pictures कियारा आडवाणी ने कोर्सेट ऑरेंज गाउन में ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 (Filmfare Awards 2022) के दौरान बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इस फंक्शन में अभिनेत्री कोर्सेट ऑरेंज कलर के डीपनेक गाउन में नजर आईं। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं। 

जिसमें वो बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है। इसके साथ ही वो अपने बालों को भी ओपन लुक दी हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस की धड़कने तेज हो गई हैं। 

तस्वीरों से प्रशंसकों को अपनी नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। उनके इन तस्वीरों को अब तक सात लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। फैंस को उनकी ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। वो तस्वीरों को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।