फ़ोटो

Published: Nov 24, 2020 05:14 PM IST

फोटोधर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने किया इस बिकनी मॉडल की तस्वीर को लाइक, छिड़ा विवाद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नतालिया गैरीबोटो एक ब्राजीलियन इंस्टाग्राम मॉडल हैं। उन्हें 21 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। 
नतालिया की एक वेबसाइट भी हैं। इस वेबसाइट पर वह अपनी बोल्ड कंटेंट वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
नतालिया के सोशल मीडिया उनकी काफी बोल्ड तस्वीरें है। 
नतालिया के जिस तस्वीर को लेकर विवाद हो रहा है, उस तस्वीर में मॉडल ने काफी छोटी स्कूल ड्रेस पहनी हुई है।
पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम से मॉडल की तस्वीर को लाइक किया गया। वहीं, इस विवादित लाइक का किसी सोशल मीडिया यूजर ने स्क्रीनशॉट ले लिया।
इसके बाद इस पर काफी बवाल मचा। हालांकि यह गलती से हुआ था।
27 वर्षीय नतालिया की इस तस्वीर को पोप के अलावा दुनियाभर के 1,33,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 
दूसरी तरफ, नतालिया   ने पोप द्वारा तस्वीर को लाइक किए जाने को हंसी के रूप में लिया है। 
नतालिया  ने इस लाइक के बाद मजाकिया लहजे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘अब मैं वेटिकन जा रही हूं।’ 
वहीं, मॉडल ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘कम से कम मैं स्वर्ग तो जा रही हूं। अगर पोप फ्रांसिस आपको वहां देखना चाहते हैं तो आपको जाना चाहिए।’