[caption id="attachment_607728" align="alignnone" width="1200"] मुंबई: 'न्यूटन' और 'मसान' जैसी दमदार कंटेंट वाली फिल्में दे चुके दृश्य फिल्म्स इस बार एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जिसे देख सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे, हालही में उनकी आगामी फिल्म 'सिया' का टीजर रिलीज किया गया था जोकि काफी पसंद किया गया था। अब मेकर्स ने 'सिया' का ट्रेलर रिलीज किया है। मुंबई में शानदार तरीके से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान विनीत कुमार और पूजा पांडेय बेहद खास अंदाज में दिखाई दिए। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम काफी उत्साहित दिखाई दी। नजर डाले इन तस्वीरों पर- [/caption]

[caption id="attachment_607725" align="alignnone" width="696"] मनीष मुंद्रा कहते हैं कि, 'सिया रेजिलेंस और धैर्य की कहानी है। यह महिलाओं के खिलाफ अपराधों के पीछे पाखंड से भी संबंधित है। जहां दुनिया भर में ये अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे समय में यह एक ऐसी महत्वपूर्ण कहानी है। मुझे उम्मीद है कि सिया इस विषय पर महत्वपूर्ण बातचीत और संवाद को बढ़ावा देगी और दर्शक फिल्म की प्रासंगिकता को समझेंगे और इसका समर्थन करेंगे।'[/caption]

[caption id="attachment_607726" align="alignnone" width="696"] पूजा पांडेय कहती हैं," यह एक लाइफटाइमयह जीवन भर की भूमिका है। एक कलाकार के तौर पर इसने मेरे हर पहलू को चुनौती दी है। पीड़ितों ने बहुत कुछ सहा है और मुझे यह सुनिश्चित करना था कि चरित्र इमोशंस के रोलरकोस्टर को रिफ्लेक्ट करता है जो एक महिला के दिमाग से गुजरता है जब उसके साथ भयावह होता है। मुझे उम्मीद है कि मैंने अपने किरदार के साथ न्याय किया है और दर्शक निश्चित रूप से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे।”[/caption]

[caption id="attachment_607724" align="alignnone" width="696"] इस बारे में विनीत कुमार सिंह कहते हैं कि," मैं हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण भूमिका पसंद है और सिया उनमें से एक है। मनीष मुंद्रा के साथ काम करने का अनुभव हमेशा से ही शानदार रहा है क्योंकि मैंने उनके साथ इससे पहले भी तीन फिल्में की हैं, परंतु बतौर निर्देशक यह हमारी पहली फिल्म है, और उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का हिस्सा बन मुझे बेहद खुशी हो रही है।[/caption]

[caption id="attachment_607723" align="alignnone" width="696"] दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्देशित फिल्म सिया को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है, यह फिल्म 16 सितम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।[/caption]