फ़ोटो

Published: Jul 18, 2020 01:48 PM IST

Birthday Special इन अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था प्रियंका का नाम, जानें कौन है वो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बॉलीवुड की देसी गर्ल आज अपना  38वां जन्मदिन मना रही हैं.
महज 18 साल की उम्र में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था.
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका दलेर के गाने ‘सजन मेरे सतरंगिया’ में काम कर चुकी हैं.
साल 2002 की तमिल फिल्म ‘थमिजान’ में एक्टर विजय के अपोजिट रोल से प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
प्रियंका चोपड़ा को उनके दोस्त और उनके परिवार में मिमि और शनशाइन के नाम से भी पुकारा जाता है.
प्रियंका चोपड़ा शुरू में क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थीं.
प्रियंका फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं.
प्रियंका को यूनिसेफ के डैनी केई मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  
प्रियंका का नाम असीम मर्चेंट, अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, शाहरुख खान, शाहिद कपूर और जेरार्ड बटलर के साथ जुड़ चुका है.  
प्रियंका  ने 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी की थी. निक और प्रियंका की उम्र में 10 साल का अंतर है.