फ़ोटो

Published: Dec 19, 2021 03:36 PM IST

Upcoming Bollywood Movies 2022‘ब्रह्मास्त्र’ से लेकर ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक रिलीज के लिए तैयार, 2022 रहेगा फिल्म इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Ready for release from 'Brahmastra' to 'Lal Singh Chaddha', 2022 will be blockbuster year for films: आने वाले साल के साथ लोगों की कई उम्मीदें और भी जुड़ गई हैं। फिल्म निर्माता भी अपनी फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह समय आएगा जब दर्शकों को एक के बाद एक दमदार फिल्में देखने को मिलेंगी। हाल ही में रेटिंग एजेंसी ओरमैक्स मीडिया ने 2022 में रिलीज होने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन 5 फिल्मों के नाम हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। देखें लिस्ट-
Ready for release from ‘Brahmastra’ to ‘Lal Singh Chaddha’, 2022 will be blockbuster year for films: आने वाले साल के साथ लोगों की कई उम्मीदें और भी जुड़ गई हैं। फिल्म निर्माता भी अपनी फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह समय आएगा जब दर्शकों को एक के बाद एक दमदार फिल्में देखने को मिलेंगी। हाल ही में रेटिंग एजेंसी ओरमैक्स मीडिया ने 2022 में रिलीज होने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन 5 फिल्मों के नाम हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। देखें लिस्ट-

 

केजीएफ 2: इस लिस्ट में सबसे ऊपर कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF 2 का नाम है। इस फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके चलते दर्शक भी केजीएफ 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को अप्रैल 2022 में रिलीज करेंगे।
ब्रह्मास्त्र: आर्यन मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। क्योंकि इस फिल्म की मुख्य भूमिका में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
लाल सिंह चड्ढा: लंबे समय बाद इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर एक साथ नजर आएंगे। जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं, लेकिन हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट जारी की गई है जो 14 अप्रैल 2022 है।

राम सेतु: अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिका में होंगी। यहां फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी भी दिवाली के वक्त रिलीज हुई थी।
\

‘हीरोपंती 2’: टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर है। इस फिल्म में तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘डे’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है।