फोटो मशहूर वकील हरीश साल्वे ने 65 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, देखिए तस्वीरें
भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील हरीश साल्वे दूसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। 65 साल के हरीश साल्वे ने अपनी ब्रिटिश दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड से 28 अक्टूबर को लंदन में शादी कर ली। [/caption]
हरीश साल्वे एक मराठी परिवार में पैदा हुए। उनके पिता एनकेपी साल्वे पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और मां अंबृति साल्वे डॉक्टर थीं। लेकिन हरीश साल्वे ने परिवार से अलग वकील बनने का रास्ता चुना।
उन्होंने पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के साथ काम किया। वकालत में उनका करियर गजब का रहा है। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस लड़े और जीते। इसमें कुलभूषण जाधव, रतन टाटा-सायरस मिस्री विवाद, सलमान खान का हिट एंड रन केस, वोडाफोन का टैक्स विवाद जैसे बड़े मामले शामिल हैं।