फ़ोटो

Published: May 15, 2020 01:01 PM IST

फोटोBirthday Special : इस सिंगर ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित' का रिश्ता, कहा था ये 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मना रही अपना 53वां जन्मदिन। 

माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ। 

माधुरी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। 

माधुरी के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। उन्हें बचपन से ही डांस में काफी रूचि थी। 

माधुरी के माता-पिता उनकी शादी करवाना चाहते थे, उन्होंने लड़का ढूंढना शुरू कर दिया था।

माधुरी के माता-पिता को सिंगर सुरेश वाडकर उनके लिए जंचे। सुरेश ने उस वक्त सिंगिंग में करियर शुरू ही किया था और वह माधुरी से 12 साल बड़े थे।

लेकिन उस वक्त सुरेश ने ‘लड़की बहुत दुबली-पतली है’ कहकर माधुरी का रिश्ता ठुकरा दिया।

इसके बाद बॉलीवुड में माधुरी को पीछे देखना नहीं पड़ा। 

फिल्म ‘तेजाब’ से वह सबके दिलों पर राज करने लगी और एक से एक हिट फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।  

माधुरी ने साल 1999 में लॉस ऐंजिलिस में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। 

माधुरी और डॉक्टर नेने को दो बेटे हैं।