फ़ोटो

Published: Dec 15, 2020 01:34 PM IST

फोटोपहलवानी से लेकर डीएसपी बनने तक ऐसा रहा गीता फोगाट की ज़िंदगी का सफर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के बलाली गांव में हुआ था। गीता के पिता का नाम महावीर सिंह फोगाट है, वहीं वह एक पूर्व पहलवान और वरिष्ठ ओलंपिक कोच हैं। गीता की मां का नाम शोभा कौर है और वह एक गृहिणी हैं।
 
गीता ने हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की। अपने पिता के कहने पर गीता ने कुश्ती शुरू की।

गीता का एक छोटा भाई है जिसका नाम दुष्यंत (पहलवान) है। गीता की और तीन बहनें हैं जिनका नाम बबिता कुमारी (पहलवान), संगीता फोगाट (पहलवान) और रितु फोगाट (पहलवान) है।
गीता ने साल 2009 में पंजाब के जालंधर में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती का पदार्पण किया। इसके साथ उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
इसके बाद साल 2010 में गीता ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सहभाग लाया था। इसमें गीता ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
गीता गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। गीता ने 55 किग्रा वर्ग में यह उपलब्धि हासिल थी।
गीता का सफर कई कठिनाइयों से भरा हुआ था। उन्हें कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हार क सामना करना पड़ा था। वह पूरी तरह टूट गई थीं। तब उनके पिता महावीर फोगाट ने उन्हें हिम्मत दी और उनसे कड़ी मेहनत करवाई। जिसके बाद अब गीता ने पहलवानी में अपनी एक अलग जगह बनाई है।
गीता फोगाट ने साल 2012 में लंदन में आयोजित कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक जीता। इसके बाद साल 2012 में गीता ने अलमाटी और कज़ाकिस्तान में आयोजित कुश्ती के एफएए एशियाई ओलंपिक योग्यता टूर्नामेंट में गोल्ड पदक जीता। इसी साल गीता ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
गीता ने एक के बाद एक सफलता के चलते भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया।
इस समय गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं।
अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट और कई विश्व चैम्पियनशिप मैच जितने के बाद हरियाणा सरकार ने गीता को डीएसपी के रूप में नियुक्त किया।
गीता के पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने 26 नवंबर 2016 को पहलवान पवन कुमार से शादी की। गीता के पति पहलवान पवन कुमार साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में 86 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता भी हैं।
मालूम हो कि, गीता फोगाट की जिंदगी पर एक फिल्म भी आई थी। इस फिल्म का नाम दंगल है। इस फिल्म में आमिर खान ने गीता के पिता महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। वहीं एक्ट्रेस सना शेख गीता के किरदार में नज़र आई थीं।
इस फिल्म के बाद फोगाट बहनें चर्चा में आ गयी थीं।