फ़ोटो

Published: Dec 21, 2020 04:22 PM IST

फोटोWorld Saree Day : साड़ी में कहर ढाती हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी कातिलाना ड्रेसिंग स्टाइल से हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती हैं फिर वो चाहे उनका ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्पेशल डे पर साड़ी पहनना ही ज्यादा पसंद करती हैं। वो विदेश में भी रहकर अपने भारतीय संस्कारों को फॉलो करती देखी जा सकती हैं। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा हर साड़ी में अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनका बैकलेस अवतार उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

शिल्पा शेट्टी केवल फिटनेस के मामले में ही आगे नहीं हैं बल्कि मैडम का फैशन सेंस भी गजब का है। उनके साड़ी पहनने के स्टाइल की हर जगह जमकर तारीफ होती है। शिल्पा जब भी नए तरीके से साड़ी को कैरी करती हैं उनका वह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल जाता हैं।
 
[/caption]
रेखा इंगेजमेंट पार्टी में गोल्डन जरी वाली जड़ाऊ साड़ी में नजर आई थीं। यह साड़ी रेशम फैब्रिक से तैयार की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का तीन-चौथाई स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था।

विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में है जो साड़ी लवर हैं। मौका कोई भी हो वो हर बार अपनी साड़ियों के कलेक्शन को दिखाना नहीं भूलती। एक प्रमोशन के दौरान भी वो एक से बढ़कर साड़ियों में नजर आईं। जिन्हें आसानी से कैजुअल वियर के रूप में ट्राई किया जा सकता है।

सारा अली खान ज्यादातर पारंपरिक परिधानों में ही देखी जाती हैं। उन्हें खासतौर पर सूट और साड़ी पहनना बहुत पसंद है। वैसे ये अकेला ऐसा लुक नहीं है, जिसमें सारा साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आई हों। एक वेडिंग रिसेप्शन में वह रेड कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, लेकिन यह डिजाइन के मामले में काफी यूनीक थी।
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका फैशन सेंस भी उतना ही उम्दा है। वेशभूषा कोई भी हो आलिया के अब तक के सारे फैशन एक्सपेरिमेंट सफल रहे हैं। अपने दमदार फैशन से यह साबित किया कि वह सिर्फ क्यूट नहीं हैं स्टाइल डीवा भी हैं जो हर लुक को रॉक करना जानती हैं।
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस में से एक है जो अपनी एक्टिंग व डांस के लिए जानी जाती है। मगर माधुरी का स्टाइल भी किसी से कम नहीं होता। अगर आप किसी इवेंट में जा रही हैं तो माधुरी की यह समर परफेक्ट साड़ी चूज कर सकती हैं जो आपको कूल के साथ ग्लैमर्स लुक भी देगी।
बात करें इंड‍ियन लुक के लिए काजोल के लगाव की, तो खुद काजोल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें साड़ी पहनना कितना पसंद है। पिछले दिनों पीच कलर की साड़ी में उन्होंने अपनी शानदार फोटोज शेयर किए थे। उनके पास काफी बेहतरीन साड़ी कलेक्शंस हैं।

[/caption]
वैसे तो कृति सेनन भी कई बार अपने शानदार सा़ड़ी अपीयरेंस से फैंस की तारीफ बटोर चुकी हैं। लेकिन उनकी ये प्रिंटेड रफल साड़ी का लुक सिंपल और एलिगेंट है। जिसमें वो अपनी स्लिम वेस्ट दिखा रही हैं। तो अगर आप परफेक्ट फिगर की मालकिन है तो इस तरह की साड़ी आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाने में मदद करेगी।

सोनाक्षी सिन्हा भी कई बार खूबसूरत साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनकी पर्सनैलिटी शानदार दिखती है। लेकिन उनकी ये फ्लोरल पिंक कलर की रफल साड़ी का लुक बिल्कुल हटके है। जिसे आसानी से ट्राई किया जा सकता है।